चलती कार में आत्महत्या: गाड़ी चला रहे युवक ने अपनी कनपटी में मारी गोली, घटना से राहगीर रह गए हैरान
ओयल में लखीमपुर-सीतापुर रोड पर दिल दहला देने वाली घटना हुई है। मरखापुर गांव के पास चलती कार में युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने तमंचे से कनपटी में गोली मार ली, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।
विस्तार
लखीमपुर खीरी के ओयल कस्बा के मोहल्ला जोड़ी बंगला निवासी युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार शाम उस वक्त हुई, जब युवक लखीमपुर-सीतापुर रोड पर खुद कार चला रहा था। खुद गोली मारने के बाद युवक की कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गड्ढे में चली गई।
सोमवार की देर शाम 6.30 बजे के करीब लखीमपुर-सीतापुर रोड पर मरखापुर गांव के पास राहगीरों और ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक कार सड़क किनारे खाई में उतरकर पौधों की सुरक्षा के लिए बने ब्रिक गार्ड से टकरा गई।
ये भी पढ़ें- छोटे भाई ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा युवक, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन
कार के अंदर एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा नजर आया। लोगों ने इसकी सूचना ओयल चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी और खीरी थानाध्यक्ष राजू राव मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने चलती कार में खुद को गोली मारी है।
कार से नंबर हुई युवक की पहचान
युवक को गोली लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पहुंच गई। कार के नंबर के सहारे युवक की पहचान अंकित श्रीवास्तव पुत्र अशोक कुमार निवासी जोड़ी बंगला के रूप में हुई है।
घटना के समय कार के चारों दरवाजे लॉक थे और कार में अकेला युवक था। युवक सीट बेल्ट लगा कर गाड़ी चला रहा था। गोली सिर पर लगी है। उसके दाहिने हाथ में एक असलहा भी मिला।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: बिजली चेकिंग करने पहुंची विजिलेंस टीम ने खटखटाया दरवाजा, हार्ट अटैक से महिला की मौत
सूचना मिलने पर घटना स्थल पर सीओ सिटी संदीप सिंह, क्राइम टीम, सहित फॉरेंसिक टीम पहुंच कर जांच में जुट गई थी। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि आत्महत्या का मामला है। जांच की जा रही है।