Bareilly: बिजली चेकिंग करने पहुंची विजिलेंस टीम ने दरवाजे पर मारी लात, हार्ट अटैक से महिला की मौत
कांकरटोला निवासी सरवर जहां के शौहर की मौत हो चुकी है। वह गोद ली गई बेटी के साथ रहती थीं। सोमवार सुबह जब विजिलेंस टीम जांच करने पहुंची, उसी दौरान उनकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में सोमवार सुबह कांकरटोला चौकी के पास चेकिंग करने पहुंची विजिलेंस टीम ने एक घर के दरवाजे को खटखटाते हुए लात मारी तो घर में मौजूद महिला की सदमे से मौत हो गई। महिला की दत्तक पुत्री ने मदद मांगी पर टीम के सदस्य गाड़ी छोड़कर भाग गए। बाद में चालक को भेजकर गाड़ी भी मंगवा ली। बदायूं से आए रिश्तेदारों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।
सरवर जहां (45) के पति शाहीन की चार साल पहले मौत हो चुकी है। वह गोद ली बेटी गुलरोज माहीन (14) के साथ रहती थीं। मोहल्ले के मुईन सिद्दीकी व अन्य ने बताया कि सोमवार सुबह 7:15 बजे बिजली निगम की विजिलेंस टीम क्षेत्र में चेकिंग करते हुए सरवर जहां के घर पहुंची। टीम के सदस्यों के साथ पुलिस भी थी। टीम ने दरवाजे को खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो उस पर लात मारनी शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- Jyoti Maurya Case: अब बढ़ीं SDM ज्योति मौर्य की मुश्किलें!, सफाईकर्मी पति की डायरी में सबूत; जानें पूरा मामला
छत पर मौजूद माहीन ने नीचे पुलिस को देखा तो सरवर जहां को इसकी सूचना दी। इससे सरवर जहां इस कदर घबरा गईं कि जमीन पर गिर पड़ीं और दम तोड़ दिया। इस बीच घबराई माहीन ने गेट खोला और टीम को बताया कि उसकी मां को कुछ हो गया है। टीम में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने अंदर जाकर सरवर जहां को देखा तो शरीर शांत पड़ चुका था। इसके बाद टीम तत्काल मोहल्ले से निकल गई।
सरवर जहां के बहनोई बदायूं के अलापुर निवासी डॉ. अब्दुल सईद मौके पर पहुंचे। सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह व बारादरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह भी पहुंचे। मोहल्ले के लोगों में गुस्सा था पर बहनोई ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
बेसहारा हो गई बेटी
सरवर जहां की मौत के बाद उनकी गोद ली हुई बेटी माहीन बेसहारा हो गई। वह हाईस्कूल की छात्रा है। मां की मौत के बाद से वह बदहवास दिखी। डॉ. अब्दुल सईद ने बताया कि वह माहीन का पूरा ख्याल रखेंगे।
पूर्व सभासद के गेट पर खड़ी की थी गाड़ी
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले का पूर्व सभासद, लल्ला गद्दी व सद्दाम से दोस्ती के मामले में नामजद है। इसके बाद भी बारादरी पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। बताया कि पूर्व सभासद ही विजिलेंस टीम और पुलिस के बिचौलिये के रूप में काम करता है। वह पहले स्थानीय लोगों को पकड़वाता है, फिर कमीशन मिलने पर मामला खत्म करा देता है। टीम ने आकर उसी के दरवाजे पर गाड़ी खड़ी की और उसी के इशारे पर लोगों के दरवाजे पर दस्तक दी।
सीओ विजिलेंस ने नकारे आरोप
सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि सुबह टीम क्षेत्र में छापा मार रही थी। जेई प्रदीप भारती टीम का नेतृत्व कर रहे थे। टीम ने महिला के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो टीम आगे बढ़ गई। इसी दौरान बच्ची ने टीम के पास आकर बताया कि उसकी मम्मी को कुछ हो गया है। स्थानीय लोगों के साथ महिला कांस्टेबल ने मौके पर जाकर स्थिति देखी। टीम पर लगे आरोप निराधार हैं।
ये भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा पति, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन; भाई बना दुश्मन
सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि विजिलेंस टीम की कार्रवाई की हमें जानकारी नहीं है। महिला की मौत के मामले में जांच की थी। परिवार के लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते। पोस्टमार्टम करा दिया है। कोई आरोप या तहरीर नहीं है।
लखनऊ से पहुंचे एसपी विजिलेंस, परिजनों से मिले
विजिलेंस के एसपी डॉ. एसपी द्विवेदी सोमवार दोपहर लखनऊ से शहर पहुंचे। वह माहीन व अन्य परिजनों से मिले। घटनाक्रम की जानकारी ली। सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा से बातचीत के बाद उन्होंने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के बयान लिए। वह घटनाक्रम से शासन को अवगत कराएंगे।
ये भी पढ़ें- पहचान छिपाकर लूटी आबरू: मुस्तकीम ने राहुल बन महिला को फंसाया, घर में घुसकर किया दुष्कर्म; ग्रामीणों ने पीटा
उन्होंने चेकिंग के दौरान आरोपों से बचने की नसीहत दी। कहा कि जिस मोहल्ले में टीम जाए, वहां के दो-चार जिम्मेदार लोगों को साथ रखें। चेकिंग शुरू करने से पहले संबंधित थाने को अवगत कराएं। टीम में महिलाकर्मी जरूर शामिल रहें।