{"_id":"65d265f75d6d973c41000d84","slug":"youth-returning-from-police-recruitment-exam-dies-in-accident-lakhimpur-news-c-4-1-bly1016-347176-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर ननिहाल जा रहे बाइक सवार गगन (27) की घुग्घुलपुर गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है, उसका साथी गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रविवार को हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव परेली निवासी राजू का 27 वर्षीय पुत्र गगन वर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने लखीमपुर गया था। देर शाम परीक्षा देकर वह सेमरई गांव निवासी अपने दोस्त 25 वर्षीय शोभित अवस्थी पुत्र रामनिवास के साथ अपनी ननिहाल सिसावां कला जा रहा था। हाल ही में उसके मामा दुर्घटना में घायल हो गए थे। वह उन्हें ही देखने जा रहा था। बाइक गगन वर्मा चला रहा था। केशवापुर से सिसावां मार्ग पर घुग्घुलपुर गांव के पास उसकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में गोला सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गगन वर्मा को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद शोभित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हरिद्वार से परीक्षा देने घर आया था गगन
रोते बिलखते ननिहाल वालों ने बताया कि गगन वर्मा, उसके पिता राजू, माता मीना सहित परिजन हरिद्वार में किसी फैक्टरी में काम करते हैं। परीक्षा देने के लिए दो दिन पहले ही गगन अपने पिता राजू के साथ हरिद्वार से अपने गांव परेली आया था। गगन अपने माता-पिता की चार संतानों में सबसे बड़ा था।