{"_id":"666f4c497685da679505af54","slug":"youth-returning-from-lucknow-dies-under-suspicious-circumstances-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-122453-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखनऊ से लौट रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखनऊ से लौट रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
मृतक अनमोल यज्ञसैनी
खमरिया। लखनऊ से घर वापस आ रहे युवक की खमरिया पहुंचने से पहले रोडवेज बस में अचानक तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संदिग्ध जहरीली चीज से मौत होने की पुष्टि हुई है। जहरीली चीज का पता लगाने के लिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
थाना व ग्राम खमरिया निवासी मुन्ना यज्ञसैनी का 20 वर्षीय पुत्र अनमोल यज्ञसैनी शनिवार को लखनऊ से वापस आ रहा था। रोडवेज बस से नकहा पहुंचा, तभी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। खमरिया पहुंचने पर युवक बेहोश हो गया। परिवार वालों ने तुरंत डॉक्टर बुलाकर दवा दिलाई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। देर रात उसकी मौत हो गई।
अनमोल काफी मिलनसार था। अनमोल का शरीर नीला पड़ गया था। अनमोल की मौत से रविवार को खमरिया की मार्केट बंद रहा। व्यापारियों में शोक की लहर है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। खमरिया पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दो भाइयों में अनमोल बड़ा था।