{"_id":"64b434d06553d20068034119","slug":"youth-missing-after-dispute-with-wife-bike-slippers-found-at-sharda-barrage-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-1659-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पत्नी से विवाद के बाद युवक लापता, बाइक- चप्पल शारदा बैराज पर मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पत्नी से विवाद के बाद युवक लापता, बाइक- चप्पल शारदा बैराज पर मिलीं
विज्ञापन
महेवागंज/ सुंदरवल। ससुराल से नाराज होकर लौटे एक युवक की बाइक और चप्पल शारदा बैराज पर लावारिस हालत में पुलिस को मिली। युवक का पता न चलने पर परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
फूलबेहड़ क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी विद्यासागर ने बताया कि 22 वर्षीय बेटे सुधीर का विवाह समीप के बरौला गांव में हुआ है। पुत्र लखनऊ में मजदूरी करने गया था। इस बीच पत्नी मायके चली गई। पत्नी से फोन पर बात कर बेटा शनिवार को लखनऊ से सीधे ससुराल बरौला पहुंचा। बताते हैं पति और पत्नी में कुछ कहासुनी हुई।
आशंका है कि सुधीर नाराज होकर बाइक से सीधे शारदा नगर बैराज पहुंचा। जहां रात गश्त के दौरान पुलिस को बैराज के पास लावारिश हालत में बाइक और चप्पल मिलीं। प्रभारी निरीक्षक शारदा नगर विमल गौतम ने बताया कि शनिवार रात पुल पर एक बाइक और चप्पल रखी मिली हैं। अगर कोई तहरीर मिलती है तो जांच की जाएगी। संवाद