{"_id":"66f9ac6fee40c5eaf50ae555","slug":"youth-injured-in-tiger-attack-villagers-surround-range-office-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-130053-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाघ के हमले में युवक घायल, ग्रामीणों ने घेरा रेंज कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाघ के हमले में युवक घायल, ग्रामीणों ने घेरा रेंज कार्यालय
विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल किसान संवाद
ममरी। खेत में गन्ने की पत्ती तोड़ने गए हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव भदैया निवासी तेजपाल को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी गोला लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लगातार हो रहे बाघ के हमलों से नाराज ग्रामीणों ने महेशपुर रेंज कोठी कार्यालय का घेराव किया। बाघ पकड़वाने और मुआवजा की मांग की।
ग्राम पंचायत लंदनपुर ग्रांट के प्रधान आलोक ने बताया कि गांव भदैया तेजपाल (42) पुत्र रोहनलाल रविवार सुबह गांव के 10 से 12 लोगों के साथ जानवरों के चारे के लिए गन्ने की पत्ती तोड़ने गया था। सभी ग्रामीण थोड़ी दूर पर गन्ने की पत्ती तोड़ने लगे। इसी समय गन्ने में छिपे बाघ ने तेजपाल पर हमला कर दिया। चिल्लाने पर अन्य ग्रामीण आ गए और शोर मचाने लगे।
शोर सुनकर बाघ ने तेजपाल को छोड़ दिया और गन्ने के खेत में घुस गया। पता चलते की काफी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। गंभीर घायल तेजपाल को गोला सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
बाघ को पकड़ने और मुआवजा दिलाने की मांग
बाघ के बढ़ते हमलों से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने महेशपुर रेंज कोठी का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। बाघ को पकड़वाने, मुआवजा दिलाने की मांग की। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद शिवाजी दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण नहीं माने और एक घंटे तक हंगामा होता रहा। भीड़ ने रेंज कोठी का गेट खोल कर अंदर घुसने का भी प्रयास किया। रेंजर नरेश पाल सिंह ने बाघ को पकड़वाने, घायल को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।