फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth injured in tiger attack

Lakhimpur Kheri News: बाघ के हमले में युवक घायल

Sun, 29 Sep 2024 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in tiger attack
बाघ के हमले में घायल युवक विपिन कुमार। संवाद
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र में बाघ का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के गांव पन्नापुर में शनिवार को चारे के लिए गन्ने की पत्तियां लेने गए युवक को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। हालांकि वन विभाग किसी अन्य वन्यजीव के हमले की बात कह रहा है। इससे पहले क्षेत्र के मूड़ा अस्सी और मूड़ा जवाहर गांव में बाघ ने दो ग्रामीणों को हमला कर मार डाला था।
विज्ञापन

गांव पन्नापुर निवासी विपिन कुमार (22) पुत्र दिनेश खेत में गन्ने की पत्तियां लेने गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने विपिन पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर फिर गन्ने के खेत में घुस गया।
विज्ञापन

बाघ के बढ़ते हमलों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर शिव कुमार व राजकुमार आदि वनकर्मियों और परिजन ने घायल युवक को गोला सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं के लिए चार लाना भी मुश्किल हो रहा है। वनकर्मियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, खेतों में अकेले न जाने की सलाह दी है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय विस्वाल ने बताया कि बाघ के हमले के निशान नहीं मिले हैं। किसी अन्य वन्यजीव ने हमला किया होगा। निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed