फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth injured in beating died during treatment

पिटाई में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

Tue, 04 Oct 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:48 AM IST
सार

थाना नीमगांव क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में रविवार की रात पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें रिश्तेदारी में आए एक युवक द्वारा बीच बराव करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान लखनऊ में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने समझौता कराकर पल्ला झाड़ा तो हो गई हत्या इब्राहिमपुर में रविवार को पैसे के लेनदेन की मारपीट की सूचना सिकंद्राबाद पुलिस चौकी पर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की थी।

विज्ञापन
Youth injured in beating died during treatment
किसानों के परिवार वालों से मिलते राकेश टिकैत।

विस्तार

नीमगांव थाना के इब्राहिमपुर गांव में रविवार की रात हुई घटना
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में रविवार की रात पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें रिश्तेदारी में आए एक युवक द्वारा बीच बराव करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। पिटाई से घायल युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ मितौली आदित्य कुमार ने इंस्पेक्टर नीमगांव के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
गांव इब्राहिमपुर निवासी राजू ने बताया कि रामआसरे रविवार की दोपहर अपने मजदूरी के पैसे मांगने रामगोपाल के घर गए थे, जिस पर उन्होंने अपने साथियों के साथ उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस के पास जाकर तहरीर दे आए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 10 बजे रामगोपाल अपने साथियों के साथ रामआसरे के घर पर आ धमका और लाठी-डंडो से रामआसरे को पीटने लगा। इससे रिश्तेदारी में आए थाना मोहम्मदी के सहजनियां गांव निवासी 35 वर्षीय रामसरन ने रामआसरे को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने रामसरन के सिर में मठई मार दी। इसके अलावा रामआसरे, राजेश, रवि और सौरभ को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह इलाज के दौरान लखनऊ में उसकी मौत हो गई। राजू की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों रामगोपाल समेत पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस ने समझौता कराकर पल्ला झाड़ा तो हो गई हत्या
इब्राहिमपुर में रविवार को पैसे के लेनदेन की मारपीट की सूचना सिकंद्राबाद पुलिस चौकी पर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की थी। यहां बता दें कि इब्राहिमपुर में वारदात के दौरान रामआसरे का पुत्र सौरभ नंगे पांव पैदल ही करीब एक किलोमीटर दौड़कर रात में ही चौकी पुलिस को सूचना देने पहुंचा। इसके बाद भी रात में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सिर्फ घायल रामसरन को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवा दिया था। संवाद

मृतक के रिश्तेदार रामआसरे आरोपी रामगोपाल के घर मजदूरी का पैसा मांगने गया था, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें घायल रामसरन की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें पोस्टमार्टम के बाद धाराएं तरमीम की जाएंगी।
- आदित्य कुमार गौतम, सीओ, मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed