फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth dies in tiger attack while fishing

मछली पकड़ते वक्त बाघ के हमले में युवक की मौत

Fri, 18 Jun 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in tiger attack while fishing
तिकुनिया के गांव पूरब के जंगल में मौत की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

घटना के दूसरे दिन मजरा पूरब जंगल में तालाब के किनारे मिला शव
विज्ञापन

बाघ की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम, ग्रामीणों से जंगल में न जाने की अपील

तिकुनियां। बुधवार को मजरा पूरब जंगल के निकट तालाब में मछली मारते वक्त बाघ ने एक युवक पर हमला कर उसको अपना शिकार बना डाला। घटना का पता तब चला जब बृहस्पतिवार को युवक की तालाब के किनारे तलाश शुरू की गई। जहां युव का शव पड़ा था उसके आसपास बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
बहराइच जिले के बॉर्डर पर स्थित ग्राम पंचायत मजरा पूरब के गांव दुमेरा निवासी शिव कुमार (40) पुत्र पुत्तू बुधवार की दोपहर 12 बजे घर से जाल लेकर पुराने तालाब में मछली पकड़ने गए थे। देर रात तक जब वह नहीं लौटे तो परिजन ने तालाब के किनारे उनकी तलाश शुरू की। तालाब के किनारे उनके कपड़े और जूते बरामद हुए। वहीं मौजूद बाघ के पंजों का पीछा करते हुए ग्रामीण आगे बढ़े तो झाड़ियों में शिव कुमार का शव पड़ा था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। मामले में उत्तर निघासन रेंज बेलराया के रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि ग्राम मजरा पूरब निवासी शिवकुमार को वन विभाग द्वारा मिलने वाली सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा शासन से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ भी परिजन को दिया जाएगा। ग्रामीणों को आगाह किया जाता है कि वे अकेले जंगल में न जाएं। बाघ की तलाश में वन विभाग की टीम भी कॉबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में पसरा मातम

मृतक शिवकुमार भूमिहीन था, जो मछली का शिकार कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के घर पर माता-पिता, पत्नी व बच्चों समेत भरा पूरा परिवार है। मृतक शिव कुमार की सात बेटियां हैं। मृतक के पिता और पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन का कहना है कि अब इन बेटियों के हाथ कैसे पीले हो पाएंगे। संवाद

धरती का फूल बीनने गए ग्रामीण को हाथियों ने मार डाला

धनगढ़ी (नेपाल)। बर्दिया जिले के नवप्रभात सामुदायिक वन में धरती का फूल बीनने गए एक नेपाली व्यक्ति को जंगली हाथी ने हमला कर मार डाला। शव बरामद होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बर्दिया जिला पुलिस डीएसपी व प्रवक्ता हेम बहादुर शाही ने बताया कि बुधवार की शाम को जिले की बांसगढ़ी नगर पालिका के तहत वार्ड आठ निवासी नरेश स्वांर पर जंगली हाथी ने हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि वह बर्दिया राष्ट्रीय पार्क के नवप्रभात सामुदायिक वन में धरती का फूल बीनने गया था जहां हाथियों ने हमला कर दिया। जंगल में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद

परेली में मुक्तिधाम के पास गाय को बाघ ने बनाया निवाला

ममरी। महेशपुर रेंज के गांव परेली में मुक्तिधाम के पास गाय पर बाघ ने हमला कर दिया। इससे क्षेत्रवासियों में दहशत है। प्रधान पुत्र अनिरुद्ध वर्मा की सूचना पर एसटीपीएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, फॉरेस्टर जगदीश वर्मा आदि वन कर्मियों ने बाघ के हमले की पुष्टि कर बताया कि पगचिह्नों को देखकर बाघ के जंगल में जाने का पता लगता है। जबकि परेली, टीकापुर, तिलोकपुर, मोतीपुर के ग्रामीणों का कहना है कि बाघ गन्ने के खेतों में मौजूद है। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने एवं अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed