{"_id":"6a3e1926884f3132fd060cc7","slug":"youth-dies-a-tragic-death-after-being-crushed-by-a-soil-laden-trolley-in-lakhimpur-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखीमपुर में मिट्टी की ट्रॉली से दबकर युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में रोष, अवैध खनन पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखीमपुर में मिट्टी की ट्रॉली से दबकर युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में रोष, अवैध खनन पर कार्रवाई की मांग
Fri, 26 Jun 2026 11:46 AM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के कस्बा रामापुर में शुक्रवार की सुबह मिट्टी की ट्राली में दबकर एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली अवैध रूप से मिट्टी लेकर जा रही थी, इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान पंकज कुमार (25) पुत्र मन्नू निवासी ग्राम सलेमपुर कोन के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा ट्रॉली और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों का कहना है कि अवैध मिट्टी खनन और बिना रोक-टोक दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन