{"_id":"64e8fa9ca24e7704f009e994","slug":"youth-died-by-drowning-in-water-filled-in-khanti-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-4450-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवक की खंती में भरे पानी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवक की खंती में भरे पानी में डूबकर मौत
विज्ञापन
बिजुआ। ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत पिपरियागंगा में एक युवक की डूबकर मौत हो गई।
पिपरिया गंगा निवासी गुलजार सिंह ने बताया कि उनका 26 वर्षीय पुत्र गुरसेवक सिंह बृहस्पतिवार देर शाम करीब आठ बजे घर से चला गया था। परिवार के लोगों ने सोचा कि टहल कर वापस आ जाएगा। जब रात भर घर नहीं लौटा तो सुबह लोग ढूंढने निकले। देवरिया अलीगंज से मूड़ासवारान वाली रोड के किनारे वह खंती के भरे पानी में पड़ा मिला। उसका आधा शरीर पानी में डूबा हुआ था। परिवार के लोगों के अनुसार उसकी सांस चल रही थी। परिजन उसे बिजुआ अस्पताल लेकर आए, जहां डाॅक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए गोला अस्पताल रेफर कर दिया। गोला सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुलजार सिंह के अनुसार गुरसेवक की शादी हो चुकी थी। पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, इसलिए अवसाद में रहता था और नशा भी करता था।