फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man was beaten to death in Lakhimpur Kheri

UP: लखीमपुर खीरी में युवक की पीट-पीटकर हत्या... परिजनों ने किया हंगामा, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 29 Jul 2025 10:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Jul 2025 10:40 PM IST
सार

युवक को पिटता देख आस-पास के लोगों ने परिजन को सूचना दी। दौड़ते हुए परिजन बचाने पहुंचे। बीच-बचाव कर जयप्रकाश को उठा कर घर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Young man was beaten to death in Lakhimpur Kheri
मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शारदानगर थाना क्षेत्र के तनाजा गांव में शराब और जाति सूचक टिप्पणी को लेकर दबंगों ने दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने देर शाम तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। तनाजा गांव निवासी जयप्रकाश गौतम (35) पुत्र मल्लू गौतम मंगलवार शाम पांच बजे घर से शारदानगर गया था। वापस आते समय गांव के ही कुछ लोगों से शराब और जाति सूचक टिप्पणी को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि गांव के ही जय सिंह, मंगल सिंह, निक्कू सिंह, गुरपेज सिंह ने जयप्रकाश पर लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया।

विज्ञापन

युवक को पिटता देख आस-पास के लोगों ने परिजन को सूचना दी। दौड़ते हुए परिजन बचाने पहुंचे। बीच-बचाव कर जयप्रकाश को उठा कर घर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कर तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव नहीं उठाने दिया। फिलहाल पुलिस मान मनौव्वल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, कोहराम
तनाजा गांव में दलित युवक की पीट-पीट कर हुई हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक युवक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को दो वक्त की रोटी खिलाता था। मृतक के पास पांच बीघा जमीन है। उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed