फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man shot dead when he refused to drink alcohol

Lakhimpur Kheri News: शराब पीने से मना किया तो गोली मारकर की युवक की हत्या

Thu, 04 Jan 2024 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Young man shot dead when he refused to drink alcohol
मृतक बलराम- श्रोत परिजन
लखीमपुर खीरी। शहर में सेठ घाट रोड पर मंगलवार की देर रात तीन आरोपियों ने शराब पीने से मना करने पर हरियाणा के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। एक नामजद समेत तीन आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा के थाना सदर कैथल के गांव सीरटा निवासी बलराम पुत्र रंजीत सिंह (45) करीब पांच माह पूर्व जिले में जल जीवन मिशन के तहत ग्राम सभाओं में बन रहे ओवरहेड टैंक की बोरिंग के लिए खीरी आए थे। पांच दिन से सैधरी ग्राम सभा में बोरिंग का काम चल रहा था। बलराम और उनके चार साथी सेठ घाट रोड स्थित मोहल्ला प्रकाशनगर में बोरवेल के पास ही रुके थे। मंगलवार की रात करीब नौ बजे मोहल्ला प्रकाशनगर निवासी कुलदीप बाजपेयी अपने दो साथियों के साथ बोरवेल के पास पहुंचा और चहारदीवारी पर बोतल रखकर शराब पीने लगा।
विज्ञापन

तीनों आरोपी शोर-शराबा भी कर रहे थे। बलराम ने आरोपियों को शराब पीने से मना किया तो कुलदीप ने उसे गोली मार दी। बलराम की मौके पर ही मौत हो गई। डरे-सहमे साथियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि मृतक बलराम के रिश्ते के पोते रोहित राज राणा की तहरीर पर कुलदीप बाजपेयी और दो अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपियों ने पकड़े हाथ, तीसरे ने झोंका फायर
मृतक बलराम के साथी राजेश कुमार, बृजेंद्र व सुब्बा ने बताया कि खाना खाकर कुछ लोग सोने चले गए थे। बलराम और अन्य साथी आग ताप रहे थे। इसी समय आरोपी बोरवेल के पास पहुंचे। बलराम ने शराब पीने से मना किया तो दो आरोपियों ने उसके हाथ पकड़ लिए। तीसरे आरोपी कुलदीप ने गोली मार दी। आरोपी थोड़ी ऊंचाई पर खड़े थे। गोली, बलराम की गर्दन के पास लगी और मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है कुलदीप
मृतक के साथियों ने बताया कि गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपियों में किसी तरह का खौफ नहीं दिखा। वह, बाइक लेकर पैदल ही टहलते हुए गए। आरोपियों का घर भी घटनास्थल के करीब ही बताया जा रहा है। उधर, कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी कुलदीप पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। सात दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed