फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man robbed, taken hostage and beaten in the name of giving lift

Lakhimpur Kheri News: लिफ्ट देने के नाम पर युवक से लूटपाट, बंधक बनाकर पीटा

Sat, 14 Dec 2024 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Young man robbed, taken hostage and beaten in the name of giving lift
ओयल। चौकी क्षेत्र में शुक्रवार शाम लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने एक युवक को लूट लिया। आरोपियों ने बाद में पीड़ित को पीटा और हाथ-पैर बांधकर खेत में डाल दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को बचाया।
विज्ञापन

जिला सीतापुर थाना हरगांव के गांव भटपुरवा पकरिया निवासी नीरज ने बताया कि वह कंप्यूटर संबंधी कार्य पूरा कर लखीमपुर से बाइक से घर लौट रहा था। बाइक पुरानी होने के कारण बहुत धीमे चलती है। ओयल स्थित मुक्ति धाम के पास रास्ते में लिफ्ट मांगने के लिए एक व्यक्ति ने उसे रोका। वह रुक गया और उसने लिफ्ट दे दी।
विज्ञापन

इस बीच दो व्यक्ति पीछे से आए और उसे बाइक समेत खेत की तरफ खींच ले गए। बदमाशों ने उसका पर्स और मोबाइल छीन लिया। रुपये नहीं मिलने पर बदमाशों ने उसे पीटा। शर्ट फाड़ दी। हाथ-पैर बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया। किसी तरह वह जान बचाकर फोरलेन पहुंचा। इस दौरान उसने पुलिस जीप को रुकवाया। पुलिस पीड़ित को थाने लेकर आई। पीड़ित ने बताया कि बदमाश उसकी हार्डडिस्क तक छीन ले गए। थाना खीरी प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------------
ग्रामीणों का आरोप- घटना को छिपा रही पुलिस
लूट की वारदात के बाद ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि राकेश राज अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। फिर थाना प्रभारी हेमंत राय के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे तक खेत में छानबीन की। जांच में पुलिस को मौके से दो बाइकें, एक जींस-जैकेट, दस्ताने और बैग मिला है। बैग की तलाशी लेेने पर पुलिस को उसमें नीरज नाम का आधार व यूनियन बैंक की चेकबुक मिली। इसके बाद जब पुलिस लौट रही थी, तो रास्ते में नीरज एक रिजॉर्ट के पास संदिग्धावस्था में पड़ा मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वारदात को छिपाने के उद्देश्य से पुलिस सबकी नजरों से छिपाते हुए उसे चौकी लाई और किसी को भनक लगने से पहले ही थाने पहुंचा दिया। पुलिस अब शराब का विवाद बताकर उल्टा आरोपी को ही झूठा साबित करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed