{"_id":"651717f50c8689158b02ce34","slug":"young-man-out-to-earn-his-living-dies-in-tiger-attack-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-6734-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रोजी-रोटी कमाने निकले युवक की बाघ के हमले में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रोजी-रोटी कमाने निकले युवक की बाघ के हमले में मौत
विज्ञापन
बांकेगंज के ग्रंट नंबर 3 घटनास्थल पर लगी भीड़।।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन की मैलानी रेंज के गांव ग्रंट नंबर तीन में शुक्रवार को रोजी-रोटी कमाने निकले युवक राममिलन (28) की बाघ के हमले में मौत हो गई। उसके शरीर पर कई जख्म मिले। घटना के बाद बाघ की लोकेशन पता लगाने के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं।
ग्रंट नंबर तीन निवासी राममिलन पुत्र हरिलाल शुक्रवार सुबह छह बजे घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। वह खेतों से होकर गुजर रहा था। इसी बीच कुलदीप सिंह के गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाघ के दहाड़ने और राममिलन की चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। इससे बाघ उसे छोड़कर गन्ने के खेत में छिप गया।
सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त रूप से हांका लगाने पर बाघ भाग गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव को घर लाए। राममिलन की गर्दन, पीठ और दोनों पैर में गहरे जख्म मिले। मौके पर मौजूद थाना मैलानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उप-प्रभागीय वनाधिकारी मोहम्मद साकिब खान ने बताया कि युवक की मौत के बाद वन कर्मियों की टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं। लगातार बाघ को तलाशा जा रहा है। लोकेशन पता लगाने के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं।
दो महीन से एक बाघिन दो शावकों के साथ कर रही चहल-कदमी
बांकेगंज। ग्रंट नंबर तीन, इंदिरा नगर, सीतारामपुर गांव के ग्रामीणों का कहना है कि एक बाघिन दो शावकों के साथ पिछले दो माह से इसी इलाके में चहल-कदमी कर रही है। कई बार ग्रामीणों ने बाघिन को शावकों के साथ खेलते और घूमते हुए देखा है। इसकी सूचना लगातार वनकर्मियों को दी जा रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि युवक पर बाघिन ने ही हमला किया होगा।