{"_id":"659e6a6fc25515f8150b07b3","slug":"young-man-murdered-in-mitauli-lakhimpur-kheri-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: मामूली विवाद में बांके से काट डाली युवक की गर्दन, दिनदहाड़े हत्या से फैली सनसनी; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: मामूली विवाद में बांके से काट डाली युवक की गर्दन, दिनदहाड़े हत्या से फैली सनसनी; आरोपी फरार
Wed, 10 Jan 2024 03:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 Jan 2024 03:29 PM IST
सार
मितौली क्षेत्र के शहीदपुर गांव में बुधवार को दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का आरोपी से एक दिन पहले विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर आरोपी ने उसकी जान ले ली। इसके बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के शहीदपुर गांव में रास्ते व खेत में पानी भर जाने के विवाद में बुधवार को दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच में जुट गई है। दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
गांव शहीदपुर निवासी पंकज वर्मा पुत्र रामदीन (35) बुधवार सुबह 11 बजे अपने खेत पर पंपसेट लगाकर वापस आ रहा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले रामप्रसाद से पंकज की कहासुनी होने लगी। बताते हैं कि एक दिन पहले पंकज ने अपने गन्ने के खेत की सिंचाई की थी। इस दौरान पानी रास्ते व रामप्रसाद के खेत में भर गया था। रास्ते में पानी भर जाने से लोग रामप्रसाद के गेहूं के खेत में होकर निकलने लगे थे, जिससे वह नाराज था।
विज्ञापन
UP News: भगवान विष्णु की अष्टधातु की मूर्ति बरामद, कीमत पांच करोड़ रुपये, चोरों ने राजस्थान से की थी चोरी
विज्ञापन
बुधवार सुबह रामप्रसाद अपने खेत में कांटे लगा रहा था। इसी दौरान पंकज वहां से निकला। रामप्रसाद उस बात का विरोध जताते हुए गाली गलौज करने लगा। बांके से उसकी गर्दन पर कई प्रहार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।