फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police recovered the Ashtadhatu Lord Vishnu Idol in Lakhimpur kheri

UP News: भगवान विष्णु की अष्टधातु की मूर्ति बरामद, कीमत पांच करोड़ रुपये, चोरों ने राजस्थान से की थी चोरी

Wed, 10 Jan 2024 11:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 10 Jan 2024 11:02 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से भगवान विष्णु की बेशकीमती मूर्ति बरामद हुई है। अष्टधातु की यह मूर्ति राजस्थान से चोरी की गई थी। चोर इसे नेपाल में बेचने ले जा रहे थे। इसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई गई है।  

विज्ञापन
Police recovered the Ashtadhatu Lord Vishnu Idol in Lakhimpur kheri
मेज पर रखी अष्टधातु की मूर्ति, पुलिस की गिरफ्त में चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में एक दिन पहले नीमगांव के मूड़ा पासी गांव से पकड़े गए लोगों के पास से धौरहरा पुलिस ने भगवान विष्णु की अष्टधातु की मूर्ति बरामद की है। सवा तीन किलो वजनी इस मूर्ति की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी धौरहरा के सिसैया बस स्टैंड से दिखाई है। 

विज्ञापन


धौरहरा पुलिस ने बताया कि मंगलवार को चेकिंग के दौरान लखीमपुर-बहराइच रोड पर सिसैया बस स्टैंड से गांव मूड़ा पासी थाना नीमगांव के दयाराम और पंकज को पकड़ा गया। उनके पास से भगवान विष्णु की विराट स्वरूप वाली अष्टधातु की मूर्ति बरामद की गई है। मूर्ति का वजन तीन किलो 250 ग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। अभियुक्त पंकज से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा गया। 
विज्ञापन


सुबह से शाम तक टालमटोल करती रही पुलिस
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव मूड़ा पासी निवासी दयाराम और पंकज को कार सवार चार लोगों ने घर से उठाया था। बताया जा रहा है कि रात में एएसपी भी गांव पहुंचे थे। मामले में मूड़ा पासी निवासी शीला देवी ने पति दयाराम और चचेरे भाई पंकज को उठाए जाने की तहरीर भी थाना पुलिस को दी थी। दो ग्रामीणों को घर से उठाए जाने के बारे में चौकी और थाना पुलिस पूरे दिन टालमटोल करती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दयाराम और पंकज के बारे में पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार किया। शाम के समय धौरहरा पुलिस ने मूर्ति बरामद होने के मामले का खुलासा किया। और दयाराम व पंकज को सिसैया बस स्टैंड से पकड़ने की बात कही। 

तीन महीने पहले राजस्थान से चुराई गई थी मूर्ति
थाना धौरहरा पुलिस द्वारा पकड़ी गई करीब पांच करोड़ कीमत की अष्टधातु की मूर्ति तीन महीने पहले राजस्थान से चोरी की गई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी नेपाल में मूर्ति बेचने की फिराक में थे। उनका नेपाल के एक व्यापारी से तीन करोड़ में सौदा भी हो गया था। 

थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो आरोपी राजस्थान से मूर्ति चुराकर नेपाल के व्यापारी को बेचने की जुगत में हैं।  इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मूर्ति  बरामद कर ली गई। पूछताछ में  दोनों  बदमाशों ने राजस्थान से तीन महीना  पहले मूर्ति चोरी करने की बात कही। वे इसे नेपाल में बेचने की फिराक में थे।

दो महीना पहले जयपुर के एक व्यापारी से भी मूर्ति का सौदा हुआ था, लेकिन वह ढाई करोड़ रुपया दे रहा था, जबकि आरोपी तीन करोड़ मांग रहे थे। इस पर सौदा नहीं हो सका। इसके बाद नेपाल के एक व्यापारी से तीन करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ था। उसे मूर्ति बेचने के लिए दोनों आरोपी नेपाल जा रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर सिसैया चौराहे से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed