{"_id":"5f4fde878ebc3e54db3c8dee","slug":"young-man-jumped-into-the-river-from-gomti-s-amrighat-bridge-lakhimpur-news-bly4184262105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती के अमरीघाट पुल से युवक नदी में कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती के अमरीघाट पुल से युवक नदी में कूदा
विज्ञापन
मोहम्मदी के अमरी घाट पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव जैती फिरोजपुर निवासी 22 वर्षीय युवक ने गोमती नदी के अमरीघाट पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर परिजन, पुलिस और ग्रामीण पहुंच गए। नदी में युवक की काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पिता के मुताबिक उसका बेटा मानसिक मंदित होने है, जिसका इलाज चल रहा था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जैती फिरोजपुर निवासी रामविलास ने बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र श्यामसुंदर बुधवार सुबह करीब चार बजे घर से साइकिल लेकर निकल गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। जब परिवार के लोग गोमती नदी के अमरीघाट पुल के पास पहुंचे तो वहां के पुजारी ने बताया कि सुबह पानी में किसी के छलांग लगाने की आवाज सुनी थी लेकिन कौन था यह बताना मुश्किल है। जब पुल के पास उसकी साइकिल, चप्पलें मिलीं तो अनुमान लगाया कि उसी ने नदी में छलांग लगाई है। घटना की सूचना पर मोहम्मदी सीओ विवेक उपाध्याय, इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं आसपास के लोग पुल पर पहुंच गए। गांव के कुछ युवकों ने नदी में उतरकर उसकी तलाश की, लेकिन आठ घंटे की मशक्कत के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। उधर, सीओ विवेक कुमार उपाध्याय का कहना है कि परिवार के लोग बताते हैं कि वह मानसिक रूप से मंदित था। उसका इलाज चल रहा था। इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक के पिता रामविलास की तहरीर पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। संवाद