फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man jailed for waving and dancing in a baraat

बरात में तमंचा लहराकर नाचने पर युवक को जेल

Fri, 07 May 2021 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Young man jailed for waving and dancing in a baraat
पसगवां (लखीमपुर खीरी)। महिलाओं के साथ तमंचा लहराकर नाचने का वीडियो सामने आने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। बाद में अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगरिया निवासी सर्वजीत की बरात के दौरान उसके फुफेरे भाई सर्वेश पुत्र अहिवरन ने बैंड बाजे की धुन पर कमर में लगा तमंचा निकालकर लहराते हुए महिलाओं के साथ नाचना शुरू कर दिया। दो महिलाओं के साथ नाचते वक्त सर्वेश ने तमंचे में एक बार कारतूस भी भरने की कोशिश की। युवक को डांस के दौरान होश खोता देख उनके घर परिवार की महिलाओं ने सर्वेश का हाथ पकड़कर तमंचा छीनने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और लगातार हवा में तमंचा लहराकर बैंड बाजे की धुन पर कमर मटकाता रहा। आखिर में बहुत मान मनौव्वल पर उसने पैंट के अंदर कमर पर लगा लिया। इस पूरी घटना का वहां मौजूद कुछ लोगों ने विडियो बना लिया और वायरल कर दिया।
विज्ञापन

हल्का प्रभारी गंगा सागर तिवारी ने बताया कि तमंचा लहराने वाले सर्वेश को 315 बोर के तमंचा मय कारतूस के गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया में मामले में कोविड-19 महामारी की गाइडलाइन और कोरोना कर्फ्यू का पालन न करने पर दलपत और रंजीत निवासी राम नगरिया मजरा बड़बारी उधौ समेत 15 -20 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन व महामारी अधिनियम समेत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में जीत पर लहराया
था तमंचा, पहुंच गए जेल
मोहम्मदी। चुनाव में जीत की खुशी मनाते हुए पांच अप्रैल को एक गांव में तमंचा लहराकर जश्न मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को तमंचा समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गुलोली के मजरा बौधनिया में चुनाव की जीत के बाद एक युवक तमंचा लहराते हुए जश्न मना रहा था। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की तो युवक बौधनिया गांव का वीरपाल निकला। पुलिस ने तमंचा समेत युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बौधनिया निवासी वीर पाल का चुनाव की जीत पर तमंचा लहराते जश्न मनाने का वीडियो वायरल हुआ था, उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed