फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways buses on the road, traffic derailed

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज बसें सड़क पर, यातायात बेपटरी

Mon, 07 Sep 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 07 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses on the road, traffic derailed
गुरु गोविंद सिंह चौक के पास खड़ी बसें व मौजूद ट्रैफिक सिपाही। संवाद
लखीमपुर खीरी। रोडवेज बस अड्डे पर निर्माण कार्य के चलते बसों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित है। इसके बावजूद अनुबंधित और दूसरे डिपो की बसें गुरुगोविंद सिंह चौक के पास सड़क पर खड़ी होकर सवारियां भर रही हैं। इससे दिन में कई बार जाम लग रहा है।
विज्ञापन

एक समय में तीन से चार बसें तक सड़क पर खड़ी हो जाती हैं। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। बसें चौक पर करीब 15 मिनट तक सवारियां भरने के लिए खड़ी रहती हैं। इसके बाद उन्हें मोड़ने में करीब पांच मिनट लगते हैं। चौक पर डिवाइडर होने से सड़क की जगह सीमित है। ऐसे में बस के खड़े होते ही पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। एक बस हटने से पहले दूसरी पहुंच जाए तो स्थिति और बिगड़ जाती है।
विज्ञापन

चौक पर सबसे अधिक समस्या लखनऊ और सीतापुर रूट की बसों से होती है। लखीमपुर, शाहजहांपुर, हरदोई और गोला डिपो की बसें भी यहां रुककर सवारियां भरती हैं। बस अड्डे पर निर्माण कार्य के कारण यात्रियों को भी असुविधा हो रही है। चौक बस अड्डे के नजदीक होने से यात्री आसानी से पहुंच जाते हैं। इसी कारण बस चालक भी यहां सवारियां लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
दोपहर में स्कूल छुट्टी के समय बिगड़ती है स्थिति
दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच चौक पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। इसी समय कई स्कूलों की छुट्टी भी होती है। स्कूल के वाहनों, अभिभावकों के वाहनों, दोपहिया और अन्य वाहनों की संख्या बढ़ने के बीच बसों के सड़क पर खड़े होने से जाम लग जाता है। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।
----------------
एलआरपी चौराहे के पास बनाई गई है वैकल्पिक व्यवस्था
रोडवेज प्रशासन ने निर्माण कार्य के दौरान बसों को खड़ा करने के लिए एलआरपी चौराहे के पास स्थान तय किया है। हालांकि, यात्रियों का आना-जाना अब भी बस अड्डे की ओर बना हुआ है। गुरुगोविंद सिंह चौक बस अड्डे के नजदीक होने के कारण बस चालक यात्रियों को लेने वहां पहुंच रहे हैं। इससे वैकल्पिक व्यवस्था के बावजूद चौक पर बसों का दबाव कम नहीं हो रहा है।
कभी-कभार ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी रहती है। हालांकि वाहनों के अधिक दबाव के बीच बसों के खड़े होने पर यातायात संभालना मुश्किल हो जाता है। सड़क की सीमित जगह और सवारियां भरने में लगने वाले समय के कारण थोड़ी देर के लिए यातायात रुकते ही पीछे वाहनों की कतार लग जाती है। इसका असर आसपास की सड़कों तक दिखाई देता है।
--------------
दुकानदार बोले- जाम से कारोबार भी प्रभावित
चौक के आसपास के दुकानदार गोवर्धन, सन्नी, मसरूर, प्रतीक बरनवाल, जावेद आदि का कहना है कि बसों के सड़क पर खड़े होने से अक्सर जाम लगता है। जाम के कारण ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से बचते हैं। राहगीरों का कहना है कि चौक के बजाय निर्धारित वैकल्पिक स्थान से यात्रियों को चढ़ाने-उतारने की व्यवस्था होनी चाहिए।
निर्माण कार्य के दौरान बस संचालन के लिए रोडवेज प्रशासन ने वैकल्पिक स्थान तय किया है। इसके बावजूद बसें चौक तक पहुंच रही हैं। निर्माण पूरा होने तक यातायात सुचारु रखने के लिए रोडवेज और यातायात पुलिस को संयुक्त ट्रैफिक प्लान तैयार करने की जरूरत है।
----------

गुरुगोविंद सिंह चौक पर बस रुकते ही पीछे वाहनों की कतार लग जाती है। कई बार ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते। सड़क घेरकर बस खड़ी करने से परेशानी बढ़ती है।
-कनिष्क बरनवाल, दुकानदार

चौक पर दो-तीन बसें एक साथ खड़ी हो जाएं तो निकलने की जगह नहीं बचती। खासकर दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय काफी दिक्कत होती है।
-प्रतुल गुप्ता, राहगीर


-------------बस अड्डा बनने के दौरान दिक्कतें हो रही हैं। वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, लेकिन सवारियां अंदर लेकर आते हैं, इसलिए उस जगह से बसें मुड़कर वापस चली जाती हैं। जब सवारी चढ़ेंगी तो दो-चार मिनट लग जाते हैं। बाकी जाम लग रहा है तो ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था देखनी चाहिए।

-गीता सिंह, एआरएम लखीमपुर डिपो

गुरु गोविंद सिंह चौक के पास खड़ी बसें व मौजूद ट्रैफिक सिपाही। संवाद

गुरु गोविंद सिंह चौक के पास खड़ी बसें व मौजूद ट्रैफिक सिपाही। संवाद

गुरु गोविंद सिंह चौक के पास खड़ी बसें व मौजूद ट्रैफिक सिपाही। संवाद

गुरु गोविंद सिंह चौक के पास खड़ी बसें व मौजूद ट्रैफिक सिपाही। संवाद

गुरु गोविंद सिंह चौक के पास खड़ी बसें व मौजूद ट्रैफिक सिपाही। संवाद

गुरु गोविंद सिंह चौक के पास खड़ी बसें व मौजूद ट्रैफिक सिपाही। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed