फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man dies in collision with pickup, wife injured

Lakhimpur Kheri News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी हुई घायल

Fri, 01 May 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 01 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Young man dies in collision with pickup, wife injured
अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। मुंडन समारोह में शामिल होने गोला आ रहे बाइक सवार दंपती सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। घायल महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव बढ़रौहा निवासी उमेश (27) पुत्र रामविलास अपनी पत्नी शारदा (26) के साथ बाइक से गोला आ रहे थे। बताया गया कि दोनों मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

मोहम्मदी मार्ग पर ममरी के पास एक पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। शारदा देवी का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed