फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Young man commits suicide by holding power line

Lakhimpur Kheri News: बिजली लाइन पकड़कर युवक ने की आत्महत्या

Sun, 15 Sep 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by holding power line
मृतक युवक कुलदीप की फाइल फोटो
मितौली। ग्रामसभा कल्लिया रामपुर के मजरा चांदपुरवा गांव में युवक ने हाईटेंशन लाइन को पकड़कर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया। युवक की मौत से परिवारजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गांव चांदपुरवा निवासी रामकुमार के 18 वर्षीय पुत्र कुलदीप ने शाम को सात बजे गांव की उत्तर दिशा में बने ट्यूबवेल पर जाकर पहले मोबाइल से वीडियो बनाया। इसमें वह कह रहा था कि रंजीत के ससुर से कह देना कि रामकुमार का लड़का मर रहा है। सबसे कह देना उनकी लड़की मरी है, अब रामकुमार का लड़का भी मर रहा है। मरने वाला झूठ नहीं बोलता... उक्त बातें कह कर उसने वीडियो बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ट्यूबवेल पर लगे ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़कर हाईटेंशन लाइन का तार पकड़ लिया। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि कुछ माह पहले बड़ा भाई रंजीत कुमार पंजाब में मजदूरी करने पत्नी के साथ गया था। जहां पर पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर मायके पक्ष के लोग ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराना चाह रहे थे। दो दिन पूर्व सुलह समझौते को लेकर आपस में बात हुई थी, लेकिन समझौता हो नहीं पाया। इस बात से कुलदीप आहत था। मौके पर पहुंचे एसएचओ राजू राव ने कुलदीप के शव को खंभे से उतरवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed