{"_id":"5edfd9828ebc3e43095767d5","slug":"young-man-caught-stealing-buffalo-beaten-up-and-handed-over-to-police-lakhimpur-news-bly408724464","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चोरी करते पकड़ा युवक, पिटाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चोरी करते पकड़ा युवक, पिटाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव सुनौरा में सोमवार की रात ग्रामीणों ने चोरी से भैंस खोलते युवक को पकड़ लिया। पहले उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया और चालान कर दिया।
गांव सुनौरा निवासी पप्पू की भैंस सोमवार रात एक युवक खोल रहा था। आहट मिलने पर पप्पू की आंख खुल गई। उन्होंने जब युवक को भैंस खोलता देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी युवक को रंगेहाथ भैंस खोलते दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पहले जमकर पिटाई की। बाद में मौके पर पहुंची यूपी112 पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवा निवासी हर्रैया थाना नीमगांव बताया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर गिरफ्तार आरोपी का चालान भेजा है।