फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young man beaten to death by her wife family members in lakhimpur kheri

प्रेम विवाह करने वाले युवक की हत्या: दो महीने पहले ही बना था पिता, पत्नी की मां और मामा ने बेरहमी से ली जान

Thu, 27 Jul 2023 10:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Jul 2023 10:56 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के खमरिया में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सीएचसी के पास एक युवक को बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक की सास, उसके मामा और एक अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट लिखाई गई है। 

विज्ञापन
young man beaten to death by her wife family members in lakhimpur kheri
युवक को आरोपियों ने बेरहमी से पीटा, चली गई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के खमरिया में सीएचसी के पास युवक को उसके ससुराल वालों ने ईंटों-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। जिला अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत हो गई। पुलिस केस बताते हुए जिला अस्पताल से उसे वापस खमरिया भेजा गया था। इस मामले में पुलिस ने युवक की सास और उसकी पत्नी के मामा पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खमरिया निवासी राजू वर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह उसका भाई लवकुश वर्मा सीएचसी खमरिया के गेट पर खड़ा था। उसी समय खमरिया निवासी लवकुश वर्मा की सास साधना वर्मा, उसके भाई रामजी वर्मा व सीतापुर के रतौली निवासी लवकुश पांडेय ने भाई पर हमला बोल दिया। उसे लाठी-डंडे व ईंटों से मारा गया। गंभीर हालत में लवकुश को खमरिया सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

विज्ञापन

डॉक्टर ने पहले मुकदमा दर्ज कराने को कहा 

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल को थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा। पीड़ित का कहना है कि वह लवकुश को लेकर खमरिया आ रहे थे। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सीएचसी खमरिया पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने लड़की के मामा रामजी वर्मा, मां साधना वर्मा व एक अन्य आरोपी लवकुश पांडेय पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Honey Trap: लड़की ने की वीडियो कॉल, उतार दिए अपने कपड़े, बुरे फंसे 'दरोगा जी'
 

थाना प्रभारी अजय राय ने बताया कि मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। परिजन भी अगर जानकारी देते तो जिला अस्पताल से समन्वय स्थापित कर इलाज शुरू कराया जाता। वापस आकर परिजन ने बताया, आनन फानन सीएचसी लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रेम विवाह के कारण मामा रखता था रंजिश

मृतक के भाई ने भले ही लवकुश की हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई है, लेकिन असल वजह प्रेम विवाह बताई जा रही है। उसने बताया कि भाई ने प्रेम विवाह किया था। इसी वजह से लड़की का मामा रामजी वर्मा लवकुश से रंजिश रखता था। बताया कि लवकुश की पत्नी ने दो महीने पहले ही बच्ची को जन्म दिया था।

सीएचसी अधीक्षक पंकज भार्गव ने बताया कि मरीज की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। 108 एंबुलेंस लेकर गई थी। वापस जब परिजन लेकर आए थे तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें- सपा नेत्री की हत्या: आठ साल पहले जलाने की कोशिश, अब गर्दन काटकर ली जान; खालिदा ने खूब किया संघर्ष, पर कमजोर...

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईके राम चंदानी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इमरजेंसी ड्यूटी पर दो डॉक्टरों की ड्यूटी थी। इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी मिलेगा। उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed