{"_id":"65fb38d7d43cc5f83a0f88e4","slug":"young-man-attacked-with-sharp-weapon-bleeding-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-116405-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, लहूलुहान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महेवागंज में गाली देने का विरोध करने पर युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। लहूलुहान युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की महेवागंज चौकी के ग्राम उल्लेश्वर नगर निवासी सीबा पत्नी मो. सद्दीक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस के ही शरीफ उर्फ छोटू उसे व भाई नन्हे को अकारण गालियां दे रहा था। विरोध करने पर छोटू और उसके भाई सजीम सहित घर की औरतों ने जमकर मारपीट की। छोटू ने नन्हे की गर्दन पर धारदार हथियार से हमलाकर लहूलुहान कर दिया।
पीड़ित परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नन्हे को जिला अस्पताल ओयल में भर्ती कराया है, उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।