{"_id":"6a0cb7e4c7602738fa04870c","slug":"you-can-study-11-subjects-at-home-along-with-school-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-175488-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्कूल के साथ घर बैठे भी कर सकेंगे 11 विषयों की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्कूल के साथ घर बैठे भी कर सकेंगे 11 विषयों की पढ़ाई
Wed, 20 May 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 20 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कक्षा 11 और 12वीं के विद्यार्थियों को अब स्कूल के अलावा घर बैठे 11 प्रमुख विषयों की पढ़ाई का मौका मिलेगा। स्वयं पोर्टल के माध्यम से छात्र ऑनलाइन तैयारी कर सकेंगे।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्र लेखा शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, जीव विज्ञान, गणित, भौतिकी, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल और समाजशास्त्र विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। कोर्स पूरा करने पर विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के प्रयास से यह सुविधा शुरू की गई है। ऑनलाइन कोर्स में वीडियो लेक्चर, इंटरेक्टिव स्टडी मटेरियल, डिस्कशन फोरम और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिलेगा।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, प्रत्येक कोर्स की अवधि 21 सप्ताह होगी। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी और कहीं से पढ़ाई कर सकेंगे। जल्द ही स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।