फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Yellow towel works as diesel in double engine government: Rajbhar

डबल इंजन की सरकार में डीजल का काम करता है पीला गमछा : राजभर

Sun, 15 Dec 2024 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Yellow towel works as diesel in double engine government: Rajbhar
सभा को संबोधित करते ओपी राजभर। संवाद
निघासन। जिला पंचायत इंटर कॉलेज में स्वाभिमान संकल्प रैली में पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, हज व वक्फ बोर्ड मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में डीजल डालने का काम पीला गमछा करता है। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों का बखान करते कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि पहले रेलवे स्टेशन पर चूहे दौड़ते थे, अब वहां पर ट्रेन दौड़ रही है।
विज्ञापन

सपा, बसपा और कांग्रेस सरकार में अपराधी खुले घूमते थे। अब भय से कांप रहे है। बंजारा समाज के लिए सरकार ने बहुत काम किया है। सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश और सोनिया मजलूम है। मजलूम दूसरों की मदद नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि तराई इलाके के किसान बहुत परेशान है, उनका नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री से मिलकर बाढ़ की समस्या से निजात दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

बोले कि यूपी बोर्ड की तरह मदरसा बोर्ड बनाया जाएगा इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। इस दौरान मंच पर राष्ट्रगान के समय खुर्शीद आलम हाथ बांधकर खड़े रहे। इधर, कार्यक्रम में पानी की व्यवस्था न होने पर जुगनी नाम की महिला गश खाकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed