फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   YDC: Admission process for undergraduate and postgraduate starts from today.

वाईडीसी : स्नातक और परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू

Wed, 08 May 2024 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
YDC: Admission process for undergraduate and postgraduate starts from today.
युवराज दत्त महाविद्यालय में प्रवेश फार्म लेने के लिए लगी लाइन। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के सबसे बड़े सरकारी कॉलेज युवराज महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित एमए और एम कॉम के लिए प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। प्रवेश मेरिट के आधार पर मिलेंगे। अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग शेड्यूल तय किया गया है। प्रवेश लेने के लिए प्रवेश विवरणिका की फीस 400 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

हर बार इस कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए मारामारी रहती है। कॉलेज में कम फीस और ज्यादा सीटें होने के चलते छात्र-छात्राओं की पहली पसंद रहता है। यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने के लिए युवा कॉलेजों की ओर रुख करने लगे हैं। प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि प्रवेशार्थियों को 400 रुपये में प्रवेश विवरणिका लेकर उसमें दिए गए आईडी पासवर्ड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कराना होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन होने पर सौ रुपये कॉलेज फीस के रूप में और जमा करने होंगे। मेरिट सूची निकालकर प्रवेश लिए जाएंगे। पहली मेरिट सूची जून महीने के अंतिम सप्ताह तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनी रहे पारदर्शिता इसलिए आनलाइन लिए जा रहे आवेदन
प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा कुछ साल पहले ही शुरू की गई है। आवेदन ऑनलाइन होने की वजह से प्रवेश में पारदर्शिता बनी रहती है। अभिभावक भी किसी असमंजस में नहीं रहते हैं। पहले प्रवेशार्थियों को आवेदन से लेकर फीस जमा करने तक लंबी लाइनों में घंटों समय खराब करना पड़ता था, लेकिन प्रक्रिया ऑनलाइन होने से बच्चे घर बैठकर भी फीस जमा कर सकते हैं।
सबसे ज्यादा सीटें, फिर भी तमाम युवा प्रवेश से वंचित
युवराज दत्त महाविद्यालय में प्रवेश को लेकर हर साल मारामारी रहती है। अच्छे अंक लाने वाले युवाओं को तो पहली या दूसरी मेरिट सूची में स्थान मिल जाता है। तमाम ऐसे युवा हैं जो 50 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण होने के बाद भी प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। उक्त कॉलेज में प्रवेश न मिलने से युवा प्राइवेट कॉलेजों की ओर रुख करते हैं। उन्हें मोटी फीस देने के साथ ही लंबी दूरी भी तय करनी पड़ती है।

-----------------
07 एलकेएच 22
कालेज में स्नातक और परास्नातक के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश लेने के लिए आने वाले प्रवेशार्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसको लेकर हेल्प डेस्क भी है। जहां पर प्रवेश से संबंधी किसी भी समस्या का समाधान किया जाता है। मेरिट के अनुसार ही प्रवेश दिए जाएंगे।
डॉ. हेमंत पाल, प्राचार्य
---------------
इन विषयों की इतनी हैं सीटें
बीए-1320
बीकॉम-360
बीएससी-600
बीएड-50
एमए फिलाॅसफी-60
एमए अंग्रेजी-60
एमए राजनीतिक विज्ञान-120
एमए हिन्दी-60
एमए अर्थशास्त्र- 60
एमए इतिहास-60
एमकॉम-60
एमएससी बाॅटनी-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed