Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   XUV car swept away in flood water on Palia-Bhira road in lakhimpur kheri

Video: पलिया-भीरा मार्ग पर बाढ़ के पानी में बही एक्सयूवी कार, ग्रामीणों ने ऐसे बाहर निकाला

Tue, 30 Jul 2024 03:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 03:27 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के पलिया-भीरा मार्ग पर भले ही पानी कम हो गया है, लेकिन बहाव तेज है। सड़क भी टूट गई है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। सोमवार रात एक एक्सयूवी कार तेज बहाव में बहने लगी। गनीमत रही कि कार गड्ढे में फंसकर रुक गई। बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला। 

विज्ञापन
XUV car swept away in flood water on Palia-Bhira road in lakhimpur kheri
सड़क के नीचे गड्ढे में फंसी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलिया-भीरा मार्ग पर शारदा नदी की बाढ़ का पानी बह रहा है। इसके बावजूद वाहनों का आवागमन जारी है। सोमवार रात पानी के तेज बहाव में एक एक्सयूवी कार बहने लगी। गनीमत रही कि कार सड़क से नीचे गड्ढे में फंसकर रुक गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने कार को ट्रैक्टर से खींचकर निकाला। वाहन को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


पलिया-भीरा मार्ग पर भले ही पानी कम हो गया है, लेकिन बहाव तेज है। कई जगह सड़क भी टूट गई है। जोखिम के बीच लोग छोटे वाहनों से आवागमन कर रहे हैं। बड़े वाहनों का संचालन बीते 23 दिनों से इस रूट पर बंद है। कुछ बसें सोमवार की देर शाम इस मार्ग से पलिया आईं थीं, लेकिन एसडीएम के सख्त निर्देशों के बाद दोबारा इस मार्ग से बसों का आवागमन बंद रहा। 
विज्ञापन




बस यूनियन से नाराजगी जताते हुए एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने कहा कि जब तक नेशनल अथॉरिटी की तरफ से एनओसी नहीं मिलती है। इस मार्ग से बड़े वाहनों का संचालन बंद रहेगा। उधर प्रशासन के लगातार मना करने के बाद भी वाहन चालक बेपरवाह हैं। यही वजह रही कि सोमवार रात एक एक्सयूवी कार सड़क किनारे गड्ढों में जाकर घुस गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed