फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wrestlers showed their strength in the wrestling competition

Lakhimpur Kheri News: कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम

Fri, 20 Feb 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 20 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their strength in the wrestling competition
रमियाबेहड़ (खीरी)। ग्राम पंचायत रमियाबेहड़ में आयोजित तीन दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर हो गया। इस दौरान दूरदराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली तथा नेपाल सहित विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच का रोमांचक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पहले दिन शुक्रवार को पहली कुश्ती कुलदीप पहलवान (मथुरा) और फिरोज पहलवान (मेरठ) के बीच हुई। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन कोई भी पहलवान एक-दूसरे को परास्त नहीं कर सका और कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती प्रशांत ठाकुर (अयोध्या) और धमाका उर्फ टिंगा (केरल) के बीच हुई, जिसमें प्रशांत ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी को चित कर दिया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल पांच कुश्तियां कराई गईं। शुक्रवार दोपहर सपा नेता हिमांशु पटेल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आयोजन प्रधान प्रतिनिधि बिलाल अहमद, गुरचरन दास, राकेश मोहन तिवारी, सरोज जायसवाल और सचिन राज के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed