{"_id":"0f7b67fb4014a9546cbb1f9b598dffff","slug":"wow-pick-up-on-blue-light-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" वाह! पिकअप पर भी नीली बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह! पिकअप पर भी नीली बत्ती
निघासन।
Updated Mon, 22 Feb 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
चार पहिया लग्जरी गाड़ियों पर नीली बत्ती लगाकर घूमते हुए तो लोगों को आपने अक्सर देखा होगा, लेकिन अब पिकअप भी इससे अछूती नहीं है।
इसी क्रम में सोमवार को सिंगाही रोड स्थित शुक्ला मेडिकल स्टोर के सामने आकर एक पिकअप रुकी। उससे तीन लोग उतरे जबकि पिछली सीट पर एक व्यक्ति बैठा रहा। पिकअप पर नीली बत्ती लगी थी, ये देखकर सभी हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। कुछ देर रुकने के बाद पिकअप सिंगाही रोड की ओर चली गई। यही नहीं एब्लान पब्लिक स्कूल के पास पिकअप चालक ने एक बाइक सवार को साइड भी नहीं दी। जब बाइक सवार ने एतराज किया तो उसे झिड़क दिया गया। ये पिकअप आज निघासन में चर्चा का विषय बनी रही।