फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wood-laden DCM overturned on roadside hut

लकड़ी लदी डीसीएम रोड किनारे झोपड़ी पर पलटी

Wed, 08 Jul 2020 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Wood-laden DCM overturned on roadside hut
पलिया के बोझवा गांव में झोपड़ी पर पलटा पड़ा ट्रक। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर बोझवा गांव में पलिया की ओर से सितारगंज जा रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर रोड किनारे एक झोपड़ी पर पलट गई। झोपड़ी में बुजुर्ग आराम कर रहे थे जिनको मामूली चोटें आईं हैं। वहीं झोपड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक के मुताबिक सामने से तेज लाइट आंख में पड़ जाने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते हादसा हो गया।
विज्ञापन

बहराइच से डीसीएम पर यूकेलिप्टिस की लकड़ी लादकर सितारगंज जा रही एक डीसीएम पलिया-भीरा रोड पर बोझवा निवासी 60 वर्षीय बहादुर पुत्र गुरई की रोड किनारे बनी झोपड़ी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। डीसीएम के पलटने के बाद झोपड़ी में आराम कर रहे बुजुर्ग को मामूली चोटें आईं हैं। वह किसी तरह से नीचे से निकले। बुजुर्ग बहादुर ने बताया कि उनकी चारपाई आदि के साथ झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उधर डीसीएम चालक ने बताया कि सुबह का समय होने के कारण सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की लाइट उसकी आंख में पड़ी, जिससे वह संतुलन खो बैठा और डीसीएम रोड किनारे पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed