फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women's reservation should be implemented only on 543 seats: Anamika

543 सीटों पर ही लागू हो महिला आरक्षण : अनामिका

Fri, 26 Jun 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Women's reservation should be implemented only on 543 seats: Anamika
कांग्रेस कार्यालय पर बैठक को संबोधित करती महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अनामिका यादव। - फोटो : 1
लखीमपुर खीरी। महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष मंजू मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण बिना देरी लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण को परिसीमन और जनगणना से जोड़कर टाल रही है। उनका कहना था कि वर्तमान 543 लोकसभा सीटों में से ही 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा सकता है और सीटों की संख्या बढ़ाना आवश्यक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण की बात करने वाली भाजपा शासित राज्यों में सिर्फ एक महिला मुख्यमंत्री है।
विज्ञापन

बैठक के बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजकर महिला आरक्षण शीघ्र लागू करने की मांग की। साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कोमल सिंह, चंद्र प्रभा अवस्थी, सरोजनी अवस्थी, नेहा पटेल, मीना वर्मा, सुधा यादव, मोहन चंद्र उप्रेती, राजन यादव, अब्दुल रहीम, मेराज खान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed