फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women ran away after seeing leopard on the wall

Lakhimpur Kheri News: दीवार पर तेंदुआ देख उल्टे पांव भागीं महिलाएं

Mon, 17 Jun 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Women ran away after seeing leopard on the wall
राजकीय डेयरी की दीवार पर बैठा तेंदुआ। संवाद
महेवागंज। इंदिरा वन पार्क और इससे सटे इलाकों में कई माह से तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। शनिवार शाम मझरा फार्म के डेयरी अनुभाग की कॉलोनी परिसर की दीवार पर तेंदुए को बैठे देखा तो वहां से गुज रही महिलाएं भाग खड़ी हुईं। लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

शनिवार शाम को डेयरी अनुभाग की कॉलोनी की दीवार पर तेंदुआ देख लोगाें के होश उड़ गए। कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। मझरा फार्म, इंदिरा मनोरंजन पार्क व आसपास क्षेत्र में करीब आठ माह से तेंदुआ घूम रहा है। आरोप है कि वन विभाग सब जानकर भी चुप्पी साधे है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि अक्सर तेंदुआ दिख जाता है।
विज्ञापन

गनीमत यह है कि अभी तक किसी पर हमला नहीं किया। एहतियातन लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं। महिलाओं ने बताया शनिवार की शाम छह बजे वह जंगल किनारे गई थीं। कॉलोनी के पास बनी बाउंड्रीवाल पर तेंदुआ बैठा दिखा। इससे वह सब डर कर उल्टे पांव भाग कर घर पहुंची। जानकारी होने पर कुछ कर्मचारियों ने दूर से तेंदुआ की वीडियो भी बनाया। मजदूरों ने बताया कि हम लोगों के झोपड़ पट्टी नुमा घर बने हैं। शौचालय भी नहीं है। बच्चे व बड़े सभी लोग शौच करने जंगल को जाते हैं। कभी भी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
तेंदुआ करीब आठ महीने से देखा जा रहा है। कई बार वन विभाग को पत्र लिखा है, दो दिन छुट्टी है। मंगलवार को फिर वन विभाग को पत्र भेजा जाएगा।
जितेन्द्र कुमार, मैनेजर मझरा फार्म

----------------------------
क्षेत्र में कई महीनों से तेंदुआ घूम रहा है। अभी तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। सूचना मिली है हमारी टीम नजर बनाए हैं। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
अभय कुमार मल्ल, रेंजर शारदानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed