{"_id":"6a2464bd3fa3059355006bfb","slug":"women-protested-against-the-country-liquor-shop-in-raniganj-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176948-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रानीगंज में देशी शराब की दुकान का महिलाओं ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रानीगंज में देशी शराब की दुकान का महिलाओं ने किया विरोध
Sat, 06 Jun 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
देशी शराब की दुकान खुलने का विरोध करती महिलाएं, और समझाती पुलिस। संवाद
निघासन। रानीगंज गांव में देशी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में शनिवार को महिलाएं सड़क पर उतर आईं। विरोध के दौरान महिलाओं ने दुकान के बाहर लगाई गई प्लास्टिक की पन्नी और अन्य सामग्री हटा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।
ग्रामीणों के अनुसार, खमरिया पंचायत के झौवापुरवा में संचालित देशी शराब की दुकान को रानीगंज स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही थी। दुकान खुलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं ने 112 पुलिस को सूचना देकर कहा कि बस्ती के भीतर शराब की दुकान खुलने से सामाजिक और पारिवारिक माहौल प्रभावित होगा।
विरोध के दौरान महिलाओं ने दुकान के आसपास लगाई गई प्लास्टिक की पन्नी समेत कुछ अन्य सामग्री हटा दी। बाद में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि झौवापुरवा में बिक्री कम होने के कारण ठेकेदार आबकारी विभाग की सहमति से दुकान को रानीगंज में स्थानांतरित करना चाहता है। ग्रामीण पहले भी इस संबंध में उपजिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा को ज्ञापन दे चुके हैं। उनका कहना है कि दुकान आबादी से बाहर संचालित की जानी चाहिए।