फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women became victims of fraud on the pretext of saree packing

Lakhimpur Kheri News: साड़ी पैकिंग के बहाने धोखाधड़ी का शिकार हो गईं महिलाएं

Sun, 06 Aug 2023 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Women became victims of fraud on the pretext of saree packing
संपूर्णानगर। कृष्णानगर कॉलोनी की महिलाओं के खाते से लाखों रुपयों के वारे-न्यारे होने के बाद ड्योढ़ी पर पुलिस की दस्तक से महिलाएं खौफजदा हैं। बताया गया कि साड़ी में स्टीकर लगाने का काम दिलाने के नाम पर उन्होंने डाकघर में खाता खुलवाया था। अज्ञात नंबर से फोन कर काम दिलाने वाले ने खाते में लेनदेन किया, उनको पता ही नहीं चला। फिलहाल मामले में पुलिस और डाकविभाग में शिकायत की गई है।
विज्ञापन

कृष्णानगर गांव निवासी सुग्रीव प्रसाद की पत्नी शांति देवी, विमलेश की पत्नी वंदना व अजय की पत्नी मालती ने बताया कि बीते दिनों एक अज्ञात नंबर से काल आई और रोजगार दिलाने की बात कही गई। जून माह में शांति देवी के पास अज्ञात नंबर से रोजगार देने के लिए 15-20 महिलाओं की टीम का गठन कर डाकघर में खाते खुलाने की बात कही गई। गांव की वंदना, मालती, किरन व निशा सहित दर्जनों महिलाओं ने संपूर्णानगर डाकघर के बाहर एक कर्मचारी द्वारा पांच-पांच का ग्रुप बनाकर खाता खुलाया।
विज्ञापन

महिलाओं को साड़ी में स्टीकर लगाने पर 15 रुपये प्रति साड़ी देने की बात को लेकर सहमति बनी, लेकिन साड़ियां नहीं आईं। बीते दिनों पश्चिम बंगाल के हावड़ा पुलिस की ओर से वंदना को नोटिस दिया गया। शांति व वंदना ने बताया कि उनके घर पुलिस आई और इस बारे में बताया कि उनके खाते में रुपये आए हैं, वह वापस करो। महिलाओं ने जब डाकघर जाकर पता किया तो उनके खाते में रुपये आए और निकाल भी लिए गए। रुपये किसने निकाले इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में लखीमपुर डाकघर एवं एसपी के पास जाकर अज्ञात नंबरों और डाकघर के एक कर्मचारी पर मिलीभगत का आरोप लगाकर धोखाधड़ी करने की शिकायत भी की।
महिला वंदना ने बताया कि हम अनपढ़ है और खेत में दिहाड़ी का काम करते हैं। गांव की महिलाओं ने साड़ी के काम के बारे में बताया जिसके बाद अन्य महिलाओं के साथ डाकघर में खाता खुलवाया। मेरे खाते में एक लाख रूपए आए और धोखे से निकाल भी लिए गए। इसी तरह किसी के खाते में 15 तो किसी के 18 हजार आए तो किसी के खाते में 91 हजार रूपए तक आए। लेकिन सभी से फर्जीवाड़ा किया गया। जबकि रूपया भी हमने नहीं निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed