{"_id":"b76b12c66e083a618715f3b55982d73f","slug":"women-barracks-painting-arrived-at-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बैरक में पेंटिंग देखने पहुंची डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बैरक में पेंटिंग देखने पहुंची डीएम
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम किंजल सिंह सोमवार को अचानक जिला कारागार पहुंची और महिला बैरक में दीवारों पर चल रहे पेंटिंग के कार्य का जायजा लिया। डीएम के अचानक पहुंचने से कारागार प्रशासन में अफरातफरी मच गई।
डीएम ने पेंटिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं महिला बैरक में शौचालय निर्माण के कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए जल्द कार्य पूरा कराने को कहा। बैरक की नाली का पानी चोक और उसमें से बदबू आने पर कारागार अधिकारियों को फटकार भी लगाई। दोपहर करीब 12 बजे कारागार पहुंची डीएम किंजल सिंह सीधे महिला बैरक का रुख किया और पेंटिंग कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस संबंध में कारागार अधिकारियों से भी जानकारी ली। जेलर ज्ञानप्रकाश ने बताया कि डीएम करीब 20 मिनट तक कारागार के महिला बैरक में रहीं। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों से उनका हालचाल भी पूछा। डीएम ने जेलर को जल्द अधूरे कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।