फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women are the future of the nation: Shuchita

राष्ट्र का भविष्य होती है नारी : शुचिता

Sun, 27 Aug 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Women are the future of the nation: Shuchita
पत्रकार वार्ता में मौजूद डा. शुचिता व अन्य
लखीमपुर खीरी। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की प्रांत संयोजिका डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य नारी होती है। नारी राष्ट्र के साथ ही परिवार की धुरी है। आज महिला और पुरुषों को बराबर का दर्जा दिया जाता है, लेकिन महिलाओं का सम्मान नहीं हो रहा है। नई पीढ़ी भटक गयी है, इन्हें समझा कर सुधारने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से रूबरू डॉ. शुचिता चतुर्वेदी ने कहा कि नारी शक्ति जागरण मंच के बैनर तले मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन रविवार को डीसी रोड स्थित वंदन गार्डेन में होगा। सात जनपदों में होने वाले इस सम्मेलन की शुरूआत खीरी जिले से हो रही है। कहा कि सामाजिक संगठनों की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि राष्ट्र को समर्थ बनाना है तो प्रत्येक क्षेत्रों में महिलाओं में मान सम्मान, सुरक्षा, सहयोग सहायतार्थ के लिए व्यापक दृष्टि कोण रखना होगा। उनके प्रति उदासीनता या उनका उदासीन होना दोनों ही समाज की प्रगति में बाधक होंगे। इस मौके पर डॉ. अंशू के अलावा सीमा साहनी ने भी अपने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed