फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman's body found hanging in the room

Lakhimpur Kheri News: कमरे में लटका मिला महिला का शव

Sun, 06 Apr 2025 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in the room
उचौलिया। थाना क्षेत्र के गांव सेंडा में शनिवार देर शाम एक महिला का शव उसके कमरे में लटका मिला।
विज्ञापन

गांव सेंडा निवासी जीतेंद्र परिवार से अलग अपने दो बच्चों और पत्नी मानू के साथ दूसरे मकान में रहता है। शनिवार शाम करीब सात बजे उसकी 35 वर्षीय पत्नी मानू का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। खेत की सिंचाई करने गए पति जीतेंद्र को सूचना मिली तो वह भागता हुआ घर आया।
खबर मिलने पर मानू के पिता और भाई भी मायके सीतापुर से आ गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जीतेंद्र का विवाह करीब 12 वर्ष पहले हुआ था। उसके दो बच्चे हैं, जिसमें तीन साल का लड़का और एक साल की लड़की है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जीतेंद्र की पत्नी मानू ने सरसों बेची थी। इसी बात को लेकर दोनों में कुछ विवाद हुआ था। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed