फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman's hands cut with blade after entering home, injured

घर में घुसकर महिला के हाथों को ब्लेड से काटा, घायल

Sun, 19 Jul 2020 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Woman's hands cut with blade after entering home, injured
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसगवां में दिनदहाड़े घर में घुसकर दो युवकों ने एक महिला के दोनों हाथों में ब्लेड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर तीसरे युवक की बाइक से दोनों हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे पसगवां निवासी पल्लवी शुक्ला (30) पत्नी आशीष कुमार शुक्ला के घर के दरवाजे पर दो युवक पहुंचे और पल्लवी को आवाज दी। पल्लवी ने जब दरवाजा खोला तो दोनों युवक घर में घुस गए। एक युवक ने पल्लवी को पकड़ लिया और दोनों हाथों पर ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया। पल्लवी के शोर मचाने पर युवक कुछ ही दूरी पर स्थित डाकघर के पास खड़े तीसरे युवक की बाइक पर बैठ कर भाग गए। घटना के समय पल्लवी घर में अकेली थी। पल्लवी की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। घायल महिला का सीएचसी पसगवां में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि हमलावर जल्द ही गिरफ्तार होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed