{"_id":"613e3dff8ebc3e7fcd007c00","slug":"woman-s-body-found-hanging-from-dupatta-in-gotaybagh-fear-of-murder-lakhimpur-news-bly4593088114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोटैयाबाग में दुपट्टे से लटका मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोटैयाबाग में दुपट्टे से लटका मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मृतका के घर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सीओ सिटी ने प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का बताया
विज्ञापन
मृतका की मां ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पति और ननद पर दहेज प्रताड़ना, हत्या करने का आरोप
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की संकटा देवी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला गोटैयाबाग में रविवार की सुबह 19 वर्षीय विवाहिता का शव टिन शेड के बांस में दुपट्टे से लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस मे दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव उतारा। मृतका की मां सादिया ने दहेज प्रताड़ना और हत्या करने का आरोप लगाया हैै। सीओ सिटी ने प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का बताया है।
गोटैयाबाग निवासी शादाब उर्फ बब्बू ने करीब एक साल पहले मोहल्ले की नगमा से निकाह किया था। कुछ महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच कलह होने लगी थी। रविवार की सुबह नगमा का शव टिन शेड के बांस में दुपट्टे से लटका मिला। घटना का पता चलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। मृतका की मां सादिया भी मौके पर पहुंच गई और ससुराली जनों पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी मौके पर जांच करने पहुंचे। मृतका का पति शादाब मौके पर नहीं मिला, लेकिन अन्य परिजन ने पुलिस को पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद फांसी लगाने की बात बताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिसकी रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था। कुंडी तोड़कर शव बाहर निकाला गया। इससे प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतका की मां की ओर से दहेज प्रताड़ना के आरोप में तहरीर दी गई है, जिसमें पति शादाब और ननद को नामजद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भुलैय्याखेड़ा में लटका मिला युवक का शव, ससुराल वालों से हुआ था विवाद
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के भुलैय्याखेड़ा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के भुलैय्याखेड़ा निवासी छोटेलाल ने बताया कि उसका पुत्र पंकज कुमार (29) का शव रविवार दोपहर कमरे में फंदे पर लटका मिला। इसकी खबर मिलते ही परिवार के लोग एकत्र हुए। गांव की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिवार वालों ने बताया कि ससुराल पक्ष से एक दिन पहले विवाद हो गया था। चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
मृतका की मां ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पति और ननद पर दहेज प्रताड़ना, हत्या करने का आरोप लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की संकटा देवी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला गोटैयाबाग में रविवार की सुबह 19 वर्षीय विवाहिता का शव टिन शेड के बांस में दुपट्टे से लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस मे दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव उतारा। मृतका की मां सादिया ने दहेज प्रताड़ना और हत्या करने का आरोप लगाया हैै। सीओ सिटी ने प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का बताया है।
गोटैयाबाग निवासी शादाब उर्फ बब्बू ने करीब एक साल पहले मोहल्ले की नगमा से निकाह किया था। कुछ महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच कलह होने लगी थी। रविवार की सुबह नगमा का शव टिन शेड के बांस में दुपट्टे से लटका मिला। घटना का पता चलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। मृतका की मां सादिया भी मौके पर पहुंच गई और ससुराली जनों पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी मौके पर जांच करने पहुंचे। मृतका का पति शादाब मौके पर नहीं मिला, लेकिन अन्य परिजन ने पुलिस को पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद फांसी लगाने की बात बताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिसकी रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था। कुंडी तोड़कर शव बाहर निकाला गया। इससे प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतका की मां की ओर से दहेज प्रताड़ना के आरोप में तहरीर दी गई है, जिसमें पति शादाब और ननद को नामजद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भुलैय्याखेड़ा में लटका मिला युवक का शव, ससुराल वालों से हुआ था विवाद
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के भुलैय्याखेड़ा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के भुलैय्याखेड़ा निवासी छोटेलाल ने बताया कि उसका पुत्र पंकज कुमार (29) का शव रविवार दोपहर कमरे में फंदे पर लटका मिला। इसकी खबर मिलते ही परिवार के लोग एकत्र हुए। गांव की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिवार वालों ने बताया कि ससुराल पक्ष से एक दिन पहले विवाद हो गया था। चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद