फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman reached Lakhimpur Kheri after getting lost from Telangana

मां के छलके आंसू, बेटे ने लगाया गले: तेलंगाना से भटककर लखीमपुर खीरी पहुंची महिला, पुलिस ने परिवार से मिलाया

Mon, 20 Jan 2025 05:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jan 2025 05:03 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के ओयल चौकी क्षेत्र में एक महिला भटकती मिली थी। पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भिजवाया। महिला तेलंगाना की रहने वाली है। उसके परिजनों ने यहां आकर उसकी सुपुर्दगी ली। 

विज्ञापन
Woman reached Lakhimpur Kheri after getting lost from Telangana
बेटे ने मां को लगाया गले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना राज्य में रहने वाली एक महिला भटकते हुए उत्तर प्रदेश के लखीमपुर पहुंच गई। वह 18 जनवरी को ओयल चौकी क्षेत्र में पीआरवी 2851 को मिली। महिला को वन स्टॉप सेंटर पर आश्रय व संरक्षण दिलाया गया। वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर विजेता गुप्ता व रश्मि वर्मा ने महिला के परिवारीजन के बारे में जानकारी की। महिला ने अपना नाम रमन्ना पत्नी भास्कर राव जिला कमम मंडल ओयदा (तेलगांना) बताया।

विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश कुमार भार्गव ने बताया कि परिवार में पुत्र मुताशाही से काउंसलर की बात होने के बाद उन्हें वन स्टाप सेंटर लखीमपुर बुलाया गया। सोमवार को महिला के पति भास्कर राव व पुत्र मुताशाही ने वन स्टाप सेंटर आकर महिला के पहचान संबंधित प्रमाण दिए। 
विज्ञापन


पिता-पुत्र ने बताया कि रमन्ना एक माह पूर्व अपने घर से निकली थी। यहां कैसे पहुंची, वे लोग नहीं जाते। एक माह बाद रमन्ना को देखकर पति और पुत्र खुश हुए। बेटे ने मां को गले लगा लिया। परिवार को पाकर रमन्ना की आंखें भर आईं। वे लोग तेलंगाना के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed