फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman goes on hunger strike against in-laws

Lakhimpur Kheri News: ससुरालीजनों के खिलाफ महिला ने किया आमरण अनशन

Sun, 27 Sep 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 27 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman goes on hunger strike against in-laws
विलोबी परिसर में आमरण अनशन में बैठी मनजीत कौर। संवाद
लखीमपुर खीरी। मितौली तहसील क्षेत्र के धर्माखेड़ा गांव निवासी मनजीत कौर ने ससुरालीजनों पर मारपीट, जमीन पर कब्जा करने और पेड़ काटने के आरोप लगाए हैं। कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए महिला ने डीएम को ज्ञापन देकर विलोबी परिसर में परिजनों के साथ आमरण अनशन शुरू किया है।
विज्ञापन

मनजीत ने बताया कि आरोपियों ने जालसाजी कर बैनामा करा लिया और उसकी करीब चार एकड़ जमीन पर भी जबरन कब्जा किया जा रहा है। उनके अनुसार, 23 जून को खेत में लगे पेड़ जबरन काटे जा रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक उसने डायल-112 पर सूचना दी। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में बलदेव सिंह ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गई। तहरीर देने के बावजूद चारों आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनजीत ने यह भी आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और दोनों बच्चों को घर से निकाल दिया। उसने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और स्वयं व परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed