फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman files rape FIR against medical student

Lakhimpur Kheri News: मेडिकल छात्र के विरुद्ध महिला ने दर्ज कराई दुष्कर्म की एफआईआर

Sat, 14 Feb 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Woman files rape FIR against medical student
लखीमपुर खीरी। शहर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही महिला ने उसी मकान में रहने वाले मेडिकल छात्र प्रवीण राजपूत के विरुद्ध दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि नवंबर 2025 में आरोपी ने तमंचा दिखाकर उससे दुष्कर्म किया तथा अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।
विज्ञापन

महिला के अनुसार पांच नवंबर 2025 की रात लगभग 11 बजे जब मकान में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, तब आरोपी उसके कमरे में घुस आया और वारदात को अंजाम दिया। इसके पश्चात उसने फोटो और वीडियो वायरल करने तथा तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी। छह नवंबर की शाम वह महिला को उसकी दूधमुंही बच्ची के साथ वृंदावन ले गया। आरोप है कि वहां अपने एक परिचित के फ्लैट में रखकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। नौ नवंबर को आरोपी महिला को लखीमपुर ले आया और शिकायत न करने की धमकी देते हुए शोषण करता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, भय के कारण उसने पांच जनवरी को मकान खाली कर दिया। 29 जनवरी को उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन लगभग 15 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को मामला पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के संज्ञान में आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी जिला अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा मेडिकल छात्र है। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, वह अपने कमरे पर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed