{"_id":"6609bc86d74337f3f906d584","slug":"woman-dies-during-treatment-in-private-hospital-commotion-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-116974-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बांकेगंज रोड स्थित ग्लोबल अस्पताल में शनिवार की शाम इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया। स्वास्थ्य विभाग की जांच में यह अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन चलता मिला। मरीज भर्ती होने की वजह से अस्पताल सील नहीं किया गया। अफसरों का दावा है कि रविवार को भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर सील किया जाएगा।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कोटवारा निवासी आजाद अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 45 वर्षीय पत्नी रेशमा की तबीयत खराब होने पर शुक्रवार को ग्लोबल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। रेशमा को पेट में दर्द की शिकायत थी। अस्पताल में भर्ती रखने के दौरान इलाज में लापरवाही बरती गई। शनिवार की शाम को इंजेक्शन लगाते ही रेशमा की हालत बिगड़ गई और उसके कुछ देर बाद मौत हो गई।
महिला की मौत होते ही परिजन हंगामा करने लगे। मामला बिगड़ता देख अस्पताल का स्टाफ मौके से चला गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने लोगों को शांत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, गोला सीएचसी से मेडिकल ऑफिसर डॉ. अशोक बिहारी सिंह, बीसीपीएम योगेश पाल निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
अस्पताल में करीब छह मरीज भर्ती मिले। टीम ने अस्पताल सील करने की कार्रवाई करनी चाही, लेकिन भर्ती मरीज दूसरे अस्पताल में जाने को तैयार नहीं हुए। ऐसे में अस्पताल सील नहीं किया जा सका। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- --
जांच में साफ हुआ है कि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था। अस्पताल में कई मरीज भर्ती थे, जो दूसरी जगह जाने को तैयार नहीं हुए। ऐसे में अस्पताल सील करने कार्रवाई नहीं हो सकी। रविवार को अस्पताल को सील किया जाएगा।
-डॉ. गणेश सीएचसी अधीक्षक गोला