फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman dies after being hit by a line coming out of the roof

छत के पास से निकली लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 05 Sep 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a line coming out of the roof
लीड
विज्ञापन

छत के पास से निकली लाइन की
चपेट में आने से महिला की मौत
- गांव सैदापुर देवकली के मजरा सांसिया कॉलोनी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरधान। कैमहरा बिजली फीडर क्षेत्र के गांव सैदापुर देवकली के मजरा सांसिया कॉलोनी में एक महिला छत के पास से निकली लाइन की चपेट में आ गई, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
फरधान थाना क्षेत्र के गांव सैदापुर देवकली के मजरा सांसिया कॉलोनी निवासी बलजीत के मकान के पास से एलटी लाइन और ग्यारह हजार वोल्ट की दोनों लाइनें निकली हैं। सुबह करीब आठ बजे बलजीत की पत्नी जमुना देवी छत पर कपड़े सुखाने के लिए डालने गई थी। उसी समय नीचे के दरवाजे से घर में कुत्ता घुसने लगा। कुत्ते को घर में घुसता देख उसे भगाने के लिए जमुना देवी ने छत पर पड़ी लोहे की सरिया उठाई और सरिया उठाकर जैसे ही नीचे झुकाने की कोशिश की कि उसी समय सरिया मकान के पास से निकली ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन में छू गई और महिला करंट की चपेट में आने से झुलस गई। परिजन जब तक बिजली विभाग को फोन कर लाइन कटवाते तब तक जमुना देवी की की मौत हो गई। मृतका के भतीजे जसवीर की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, कैमहरा बिजली फीडर के जेई राकेश कुमार ने बताया कि महिला लोहे की सरिया से कुत्ता भगा रही थी, जिससे वह ग्यारह हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। बिजली लाइन पहले मकान से काफी दूर थी। उनका दावा है कि मकान मालिक ने अतिक्रमण करते हुए लाइन के पास तक मकान बनवा लिया है। ग्यारह हजार की लाइन अब भी मकान के ऊपर नहीं है। फिर भी कोशिश करके लाइन हटवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed