{"_id":"6a15de413a4dd282cf002af6","slug":"woman-arrested-for-stealing-jewellery-from-jewellers-shop-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176093-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सराफ की दुकान से आभूषण चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सराफ की दुकान से आभूषण चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
Tue, 26 May 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 26 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी महिला -स्रोत पुलिस
निघासन। कस्बा स्थित एक सराफ की दुकान से आभूषण चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह दुर्गा मंदिर के सामने स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स पर महिला आभूषण खरीदने के बहाने पहुंची थी।
आरोप है कि इसी दौरान उसने दुकान से कुछ जेवर चोरी कर लिए। घटना के बाद दुकानदार रामू सोनी ने दुकान में लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें महिला चोरी करती दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने निघासन कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान फहीमुन्निसा (20) पत्नी इलियास निवासी बड़ा बरसौला, थाना तिकुनिया को निघासन-सिंगाही मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अवध राज सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद हुए हैं। बरामद सामान में दो सोने की नथ, दो पीली धातु के कान के झाले और एक जोड़ी सफेद धातु की पायल शामिल है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।