फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wolf attacked and injured eight people in Lakhimpur Kheri

फिर लौटी भेड़िये की दहशत: लखीमपुर खीरी में ताबड़तोड़ हमले, महिलाओं समेत आठ ग्रामीण घायल

Tue, 17 Dec 2024 06:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 06:55 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले के गांव मल्लबेहड़ में भेड़िये ने मंगलवार को दहशत फैला दी। भेड़िये ने ताबड़तोड़ हमलाकर आठ ग्रामीणों को घायल कर दिया। 

विज्ञापन
wolf attacked and injured eight people in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

बहराइच में कई लोगों की जान लेने वाले भेड़ियों ने अब लखीमपुर खीरी में दहशत फैला दी है। गांव मल्लबेहड़ में पशुओं के लिए चारा लेने गए आठ ग्रामीणों को भेड़िये ने हमला कर जख्मी कर दिया। भेड़िये के ताबड़तोड़ हुए हमलों से ग्रामीण भयभीत हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर बाद वे लोग खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में छुपे भेड़िये ने अलग-अलग हमला कर जगदीश, पुष्पा देवी, शिवरानी, बलराम, देवतादीन, देवकी, नेतराम और मूलेराम को घायल कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना के बाद शाम को गांव पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गांव भेज दिया गया। धौरहरा रेंजर निरपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। जांच करवाएंगे। सियार हो सकता है, भेड़िया ऐसे हमला नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार चुका है भेड़िया
जिले के गांव सुजानपुर में एक माह पूर्व अपनी मां के साथ सो रही मासूम बच्ची को भेड़िये ने मौत के घाट उतार दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक, कर्तनिया जंगल से भटककर घाघरा नदी पार कर आबादी क्षेत्र में डेरा जमाए भेड़ियों के एक झुंड ने कई छोटे-छोटे पशुओं पर हमला कर उन्हें भी मार दिया। धौरहरा वन कर्मियों ने ड्रोन कैमरे से लोकेशन ट्रेस कर हिंसक जीवों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन शातिर भेड़ियों ने अपना ठिकाना बदल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed