फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Witness spoke in Tikunia violence - the protesters created ruckus in a planned manner

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा में बोला गवाह- प्रदर्शनकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से किया बवाल

Thu, 30 Mar 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Witness spoke in Tikunia violence - the protesters created ruckus in a planned manner
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस मामले में बुधवार को तीसरे गवाह के बयान दर्ज हुए। एडीजे सुनील वर्मा की अदालत में तीन अक्तूबर को हुए हादसे की पूरी तस्वीर पेश की गई। अदालत ने चौथे गवाह के लिए छह अप्रैल की तिथि लगाई है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता शिव गोविंद राठौड़ और शेखर भारती के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह गौड़ ने क्रॉस केस मामले में कहा कि कस्बे के बनवीर पुर में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के लिए लखनऊ से पहलवानों को गाड़ी में बिठा कर लाने वाले शेखर भारती जब पहलवानों को दंगल प्रतियोगिता में छोड़कर वापस लखनऊ जा रहा था, तभी आक्रोशित प्रदर्शनकारी योजनाबद्ध तरीके से पोस्टर नोचने और तोड़फोड़ करने के साथ आगजनी और बवाल करने लगे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कई लोगों को मौत के घाट उतारने के मामले में एसआईटी की ओर से विस्तृत जांच की गई है, मगर सात आरोपियों के खिलाफ सबूत होने के बाद भी चार लोगों के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया है।
विज्ञापन

शेखर भारती ने बताया कि उसका मेडिकल परीक्षण सीएचसी निघासन के साथ ही जिला चिकित्सालय में कराया गया था, मगर धरना प्रदर्शन और दबाव के कारण पुलिस ने केवल चार लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना और दिल्ली हाईकोर्ट से आए कमलजीत के अधिवक्ता तेज प्रकाश सिंह मांगी ने गवाह के रूप में पेश हुए शेखर भारती से लंबी जिरह की। साथ ही अंकित दास से जुड़े होने के कारण शेखर भारती को एसआईटी के सामने दिए गए बयान और अदालत के बयान के बीच विरोधाभास को लेकर घेरने के प्रयास चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखर भारती के बयान पूरे होने के बाद अभियोजन पक्ष को अगला जवाब पेश करने के लिए अगला गवाह पेश करने के लिए 6 अप्रैल तक समय दिया है।

सभी आरोपियों की जमानत पर बड़ी राहत
लखीमपुर खीरी तिकुनिया हिंसा मामले में आशीष मिश्र मोनू की जमानत अगले आदेशों तक बढ़ाए जाने के बाद अब लखनऊ हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने सभी आरोपियों की जमानत अगले आदेशों तक बरकरार रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed