फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Withheld salary of in-charge headmaster and assistant teacher

Lakhimpur Kheri News: प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक का रोका वेतन

Thu, 11 Apr 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Withheld salary of in-charge headmaster and assistant teacher
लखीमपुर खीरी। संविलियन विद्यालय करनपुर मुर्तिहा में तीन महीने से मध्याह्न भोजन नहीं बनने पर बुधवार को इंचार्ज प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

स्कूल में 312 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अभिभावकों के आरोप के बाद बीएसए ने जांच कराई तो पता चला कि दो शिक्षिकाओं के आपसी विवाद के चलते यहां मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा था। बुधवार को जांच के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रिया त्रिवेदी और सहायक अध्यापक मोनिका का वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों का कहना है कि माह फरवरी में शिकायत के बाद विद्यालय स्टाफ का वेतन रोका गया था, लेकिन कुछ ही दिनों के बाद स्टाफ का वेतन बहाल कर दिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करना जरूरी नहीं समझा कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन बन रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
मामले की जांच कराई गई थी। जांच में कमियां पाए जाने के बाद दोनों शिक्षिकाओं का वेतन रोक दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed